पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागा बाबा का सालाना मेला आज, दर्शन के लिए जाएं, तो आईडी साथ रखें

नागा बाबा का सालाना मेला आज, दर्शन के लिए जाएं, तो आईडी साथ रखें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर स्थित नागा बाबा के दर्शन आज सुबह से होंगे। इस दौरान पुलिस के 15 इंस्पेक्टर, 26 एनजीओ और 199 सिपाही चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। बाबा का मेला प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे रविवार मनाया जाता है। मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं। क्षेत्र में मोबाइल फोन या अन्य उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर दर्शन करने जा रहे हैं तो अपने साथ कोई भी आईडी जरूर रखें। संवेदनशीलता को देखते हुए सैन्य जवान या अन्य सुरक्षा एजेंसी के सदस्य आईडी प्रूफ देख सकते हैं।