पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैलेंस कम होने पर बिना नोटिस नहीं कटेंगे आप के खाते से पैसे

बैलेंस कम होने पर बिना नोटिस नहीं कटेंगे आप के खाते से पैसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। अब उपभोक्ताओं के एकाउंट में कम बैलेंस होने पर बैंक उपभोक्ता को बिना नोटिस दिए पैसे नहीं काट सकेंगे। क्योंकि एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस नए प्रधावान में ग्राहक को कम बैलेंस पर नोटिस देना जरूरी होगा।तभी पैसे काटे जाएंगे। नई प्रणाली के लागू होने से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
दरअसल उपभोक्ताओं को बैंकों से हर समय यह शिकायत रहती है कि कई बार उनके बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस बहुत ही कम हो जाता है, नौबत यहां तक आ जाती है कि जब दोबारा उपभोक्ता अपने खाते में पैसे डालवाता है तो उसके खाते से उपभोक्ता को बिना जानकारी दिए ही बैंक पैसे काट लेता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा है।
क्योंकि देश की सबसे बड़ी बैंक शाखा आरबीआई द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब सभी बैकों को उपभोक्ता के बचत खाते से पैसे काटने से पहले उसे नोटिस देना होगा। इतना नहीं बैंक को उपभोक्ता को एक माह का टाइम भी देगी, जिससे कि उपभोक्ता अपना न्यूनतम बैलेंस को पूरा कर सकें।
सभी बैंकों को आदेश जारी : रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर सभी शहरी, राजकीय तथा केंद्रीय सहकारी बैंकों को सूचित कर दिया है कि एक अप्रैल से सभी इस प्रणाली के तहत काम करें। खाताधारक को न्यूनतम बैलेंस होने के कारण यदि बैंक पैसे काटता है तो पहले उपभोक्ता काे नोटिस देकर सूचित करे। इतना ही नहीं उपभोक्ता के ई-मेल व मोबाइल पर एसएमएस करें ताकि उपभोक्ता को बैंक से यह शिकायत न हो कि बैंक बिना बताए ही पैसे काट लेता है और न ही उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी हो।
उपभोक्ताओं के होंगे माेबाइल नंबर-अपडेट : अप्रैल माह से शुरू होने वाली इस नई प्रणाली से पूर्व सभी बैंक उपभोक्तओं के मोबाइल नंबर, ईमेल व अन्य जानकारी को अपडेट किया जाएगा, ताकि नोटिस के समय किसी भी खाताधारका को कोई परेशानी न हो।
बैलेंस की जगह रोक सकते हैं सुविधाएं
उपभोक्ता का न्यूनतम बैलेंस बैंक द्वारा दिए गए नोटिस व तय समय में भी पूरा नहीं होता तो बैंक को उसका बैलेंस काटने की बजाए खाताधारक की बैंक की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को रोक सकता है बाद में बैलेंस सही होने पर ही उसकी सुविधाओं को बहाल कर सकता है।
बैंकों में शुरू होने वाली इस बैलेंस काटने से पूर्व खाताधारकों को नोटिस भेजने वाली प्रणाली से फायदा होगा। क्योंकि खाताधारक को हर समय यह जानकारी होगी कि उसके बैंक खाते में कितनी राशि है और उस राशि को वह कब तक सही रख सकता है। यह अच्छी शुरुआत है।
वीके शर्मा, सीनियर मैनेजर, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, अम्बाला सिटी