चंडीगढ़। दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो रेल अब एनसीआर रीजन में प्रदेश के कई इलाकों को भी जोड़ेगी। इनमें से वाईएमसीए चौक से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ का प्रोजेक्ट पहले ही अप्रूव्ड हो चुका है। फरीदाबाद को गुड़गांव से जोड़ने की सीएम खट्टर घोषणा कर चुके हैं। अब
सोनीपत जिले के कुंडली और गुड़गांव में इफको चौक को दिल्ली के सेक्टर 21 द्वारका और सोहना रोड को इफ्को चौक से भी जोड़ने का प्रस्ताव है।
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि इन इलाकों के प्रस्ताव बनाने को शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से हरी झंडी मिल चुकी है। डीएमआरसी ने मेट्रो विस्तार के प्रस्तावों की डीपीआर जल्दी बनाकर भेजने को कहा है। इन प्रोजेक्टों के जल्द शुरू होने की वजह यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन अब देशभर में रेल और हाइवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसलिए हाल ही सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से रेल और हाइवे से जुड़े उन सभी प्रोजेक्टों की जानकारी मांगी गई है, जो भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, पुनर्वास जैसे कारणों से रुके पड़े हैं।
कुतुबमीनार से बदरपुर
फेज चार के तहत बनने वाले कुतुबमीनार-बदरपुर मेट्रो लिंक का काम वर्ष 2021 के बजाय अब 2018 तक ही पूरा होने की उम्मीद है। इस लाइन को दिल्ली एरिया से उत्तरी फरीदाबाद के गैर आबादी वाले क्षेत्र सूरजकुंड से होकर दिल्ली-फरीदाबाद रोड के किसी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना है।
सेक्टर 21 से इफ्को चौक
डीएमआरसी ने सेक्टर 21, द्वारका और इफ्को चौक को जोड़ने के लिए रिवाइज डीपीआर बनाने को कहा है। इससे न केवल गुड़गांव शहर और द्वारका के लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि एयरपोर्ट जाने वालों को एक लाइन और मिल सकेगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...