अम्बाला सिटी. अब एसडीएम ऑफिस में वाहनों के लकी नंबर लेने का खेल नहीं चल पाएगा। एसडीएम भी अपने चहेतों को मनमर्जी का नंबर अलॉट नहीं कर पाएंगे। जो सीरीज चल रही होगी, वह टूटेगी नहीं। जिसने वाहन की पंजीकरण फाइल जमा कराई, उसे रेंडमली नंबर अलॉट होगा। यह सब राज्य परिवहन विभाग द्वारा एसडीएम ऑफिसों में लोड किए गए सॉफ्टवेयर से होगा।
अभी तक संबंधित एसडीएम लोगों की मांग पर उन्हें नंबर जारी कर देते थे। सबसे ज्यादा खेल सीरीज शुरू होने पर चलता था। एसडीएम जो नंबर जारी करते थे, उन नंबरों को पहले ही अमुक व्यक्ति के नाम कंप्यूटर पर चढ़ा दिया जाता था। लोग जब सीरीज के अनुसार नंबर लेने के लिए लाइन में लगकर फाइल जमा कराते थे, उन्हें तब पता चलता था कि यह नंबर पहले से ही किसी अन्य के नाम अलॉट किया जा चुका है।
-मनचाहे नंबर जारी करना अब मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मनचाहा नंबर केवल अतिरिक्त फीस देकर ही प्राप्त किया जा सकता है। जिले की जनता से अनुरोध है कि वे किसी भी मनचाहे नंबर के लिए एसडीएम से अनुरोध न करें।
-विनय प्रताप सिंह, एसडीएम।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...