पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Optical Experiments Are Now Even More Accurate

फिजिक्स के ऑप्टिकल एक्सपेरिमेंट अब होंगे और भी ज्यादा एक्युरेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। फरुखा खालसा स्कूल में चल रही एक्सपो एग्जिबीशन में साइंस से जुड़े कई ऐसे उपकरण रखे गए हैं, जिन्हें आज से पहले विदेशों से मंगाया जाता था। बड़ी बात यह है कि कलगीधर साइंटिफिक वर्कर्स कंपनी ने इसे अम्बाला में ही बनाया है। उपकरण का नाम है रेल टाइप ऑप्टिकल बेंच। इसका प्रयोग फिजिक्स के एक्सपेरिमेंट में किया जाता है।
पहले सामान्य मशीन से देश में ऑप्टिकल एक्सपेरिमेंट किए जाते थे। विदेश से मंगाने पर इसकी कीमत 20 हजार तक होती है। अब देश में बनी होने के कारण यह मशीन 7 हजार में उपलब्ध होगी। यह तकनीक आज तक देश में नहीं बनाई जाती थी। कंपनी ने इसे पहली बार अम्बाला में इजाद किया है। कंपनी ने इसे तीन माडलों मेें बनाया है। आधा मीटर, एक मीटर व डेढ़ मीटर। उपकरणों की कीमत 7 हजार से 11 हजार तक है।
भास्कर: नॉलेज
रेल टाइप ऑप्टिकल बेंच में सीएनसी तकनीक का उपयोग किया गया है। इस तकनीक से बने उपकरण विदेशों से मंगाए जाते हैैं। अब इस तकनीक का फायदा देश की सभी लैब उठा पाएंगी। इसका ज्यादा फायदा स्कूल व कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा।
फायदा : रेल टाइप ऑप्टिकल बेंच के इस्तेमाल से फिजिक्स के छात्रों को फायदा होगा। इस उपकरण के उपयोग से एक्सपेरिमेंट की एक्यूरेसी बढ़ जाती है। साथ ही देश में बनी होने के कारण इसके मूल्य भी काफी कम हैं।
(फोटो- साइंस प्रर्दशनी में रेल टाइप आप्टिकल मशीन के बारे में बताते हुए।)