पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Parineeti Chopra In Ambala For Film Promotion

VIDEO: परिणीति ने घर पर खाया खाना फिर शेयर की अपनी फूड फिलॉसफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(परिणीति चोपड़ा के घर पर 'दावत-ए-इश्क’ की पूरी टीम के लिए खास दावत रखी गई। यहां पंजाबी जायकों के बीच वे और उनके सह-अभिनेता आदित्य रॉय कपूर।)
अम्बाला. बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा तीन सालों बाद अम्बाला कैंट में अपने घर आईं। उनका काफिला दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाते हुए कुछ घंटों के लिए कैंट में रुका। स्टारकास्ट फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रमोशन के दौरान अम्बाला पहुंची। उतरते ही वह सबसे पहले अपने पिता पवन चोपड़ा के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इसके बाद वह अपनी मां रीना और भाई सहज चोपड़ा से मिलीं तो वह भी भावुक हो गए। हां उनके पुराने परिचितों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया। लोगों ने वेलकम होम के नारे लगाकर परिणीति का स्वागत किया। लोगों ने फिल्मी सितारों के साथ खूब फोटो सेशन भी करवाया।
फूड यात्रा का पांचवा दिन अम्बाला में
मुंबई से शुरू हुई "दावत-ए-इश्क' की फूड यात्रा पांचवें दिन चंडीगढ़ पहुंचकर पूरी हुई। दिल्ली से निकलकर लीड एक्टर्स ने सोनीपत में ब्रेकफास्ट किया। शुरुआत हुई ढाबा कैपिटल ऑफ इंडिया, मूरथल से। चंडीगढ़ से इनका काफिला अंबाला के लिए निकला। जहां परिणीति की मम्मी ने सबके लिए खास दावत रखी थी। लंबे वक्त बाद घर आई बेटी का स्वागत ढोल-नगाड़ों से हुआ। सबने लजीज़ पकवान खाए।
स्टार कास्ट ने चखे पंजाबी व्यंजन
फिल्म की स्टार कास्ट ने पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखा। परिणीति से मिलने आए पुराने साथी और परिचितों ने उन पर जमकर प्यार न्यौछावर किया। परिणीति और आदित्य रॉय कपूर दिल्ली से चंडीगढ़ फिल्म की प्रोमोशन के लिए जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट में परिणीति के घर माल रोड स्थित चोपड़ा हाउस पर रुके। दोनों सितारे लोगों से काफी घुल-मिल गए। जिसे देखकर उनके साथ आया 84 लोगों का क्रू (टीम) भी हैरान रह गया। वापस लौटते वक्त परिणीति एक बार फिर भावुक हो उठीं।
वजन घटाने को टास्क में ऊपर रखने वालीं परिणीति को "दावत-ए-इश्क’ के बाद जिम में काफी वक्त बिताना है। शूटिंग व प्रचार के दौरान उन्होंने जरूरत से ज्यादा खाया है। अपने खान-पान के बारे में बताती हैं:

Foodie by heart
बहुत ज्यादा फूडी हूं मैं। एक बार खाना खाने बैठती हूं तो किसी डायट रूल का पालन नहीं करती। फिर जिम में भी ज्यादा वक्त बिताना पड़ता है, हालांकि मुझे जिम के नाम से ही एलर्जी है। पर मैं खाने के आगे इसकी परवाह नहीं करती। "दावत-ए-इश्क' की शूटिंग के दौरान लखनऊ और हैदराबाद में बहुत से लजीज व्यंजनों का मजा लिया। कबाब लखनऊ और बिरयानी हैदराबाद, जमकर खाए।

Don't like drinks
मुझे ग्रीन टी या कोई भी टी पसंद नहीं है। जब बहुत तलब लगती है तो कॉफी बनवा लेती हूं। लेकिन दो सिप से ज्यादा कॉफी भी नहीं पी पाती। सच कहूं तो पीने के बजाय मुझे खाना ज्यादा पसंद है।

Favorite Food
जंक फूड से एक्टर्स बचते हैं, लेकिन पिज्जा मुझे इतना पसंद है कि हर मील में खा सकती हूं। और मैं हमेशा लार्ज पिज्जा ऑर्डर करती हूं।

Special recipe
मेरी नानी एक स्पेशल पुडिंग बनाती थीं "बिस्कुट पुडिंग'। ये डिश मेरी मां भी बनाती हैं। बस घर में मौजूद तीन-चार चीजों से ये बन जाती है। मुझे यह खासतौर पर पसंद है। अक्सर मम्मा से इसे बनाने की डिमांड कर देती हूं। खुद नहीं बनाती हूं क्योंकि कुकिंग में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।

Not a good host
मुझे पार्टी और फूड कल्चर बहुत पसंद है, लेकिन खुद अच्छी होस्ट नहीं हूं। सोचकर ही तनाव हो जाता है कि इतने लोग आएंगे, कैसे हैंडल करूंगी। मुझे करण जौहर बेस्ट होस्ट लगते हैं। उनके घर हम अकसर पार्टी के लिए जाते हैं। वहां खाने के मैन्यू पर नज़र डालने की जरूरत नहीं होती। वे परफेक्ट होस्ट हैं। हर बार हमें सरप्राइज करते हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए घरवालों के साथ परिणीति की तस्वीरें...