अम्बाला। बिजली उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए लाइन में खड़े होकर टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अब ऑनलाइन बिल जमा करवा सकते हैं। नेट बैंकिंग के जरिए उपभोक्ता डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बिल भर सकेंगे। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है।
ऐसे जमा करवाएं ऑनलाइन बिल : निगम की वेबसाइट www.uhbvn.com के होम पेज पर ऑनलाइन बिल जमा करवाने के अॉप्शन हैं। पहला, सेंट्रल में स्थित, क्विक पेय विद आउट लॉगइन, रजिस्ट्रेशन और दूसरा यूएचबीवीएन वेब सेल्फ सर्विस। इनमें क्विक पेय विद आउट लॉगइन, रजिस्ट्रेशन से बिना आईडी बनाए बिल जमा करवा सकते हैं। वहीं यूएचबीवीएन वेब साइट से बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ता को आईडी बनानी पड़ेगी। इसमें क्विक पेय विद ऑउट लॉगइन। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। जिसके दो आॅप्शन भरने होंगे। एक के और दूसरा ईमेल आईडी। एक 12 डिजिट के के नंबर बिजली बिल पर दांयी ओर होते हैं और नीचे अपनी ईमेल आईडी का लिंक देना होगा। क्लिक करने पर बिल जमा करवाने के लिए चार ऑप्शन आएंगे, जिसमें आप क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी बिजली बिल भर सकते हैं। सिटी बिजली निगम के एक्सईएन संजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत बिजली बिल भरने के साथ-साथ उपभोक्ता कहीं भी अपने नए-पुराने बिजली बिल की जानकारी हासिल कर सकता है।