पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Paying Rs 75 To Gas Leakage Problem Can Call The Mechanic For 2 Years

मात्र 75 रुपए देकर गैस लीकेज समस्या के लिए 2 साल तक बुला सकते हैं मैकेनिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. एलपीजी सिलेंडर के फटने से होने वाली दुर्घटनाओं से उपभोक्ता को बचाने के लिए सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक योजना बनाई हुई है। इस योजना के बारे में उपभोक्ता को संबंधित गैस एंजेसियों से पता चल सकता है। सरकार ने सभी गैस एंजेसियों को उपभोक्ता को इस योजना के बारे में बताने के निर्देश दिए हुए है। आमतौर पर गैस एजेंसियां उपभोक्ता को इसके बारे में बताती ही नहीं है ।

यह है योजना: इस योजना के तहत सभी गैस एजेंसियां उपभोक्ता से 75 रुपए जमा करवाती है। इसके एवज में गैस एजेंसी 2 वर्ष तक उपभोक्ता के एलपीजी कनेक्शन की मैकेनिकल जांच करवाती है। इसकी गैस एजेंसी लिखित में रसीद देती है और उसी समय एजेंसी उपभोक्ता का नाम अपने कंप्यूटर में दर्ज कर लेती है। इससे उपभोक्ता से रसीद खो जाने की स्थिति में भी इसका लाभ मिलता रहता है। पहले यह राशि 40 रुपए थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया है।
जांच के फायदे
इस जांच में मैकेनिक उपभोक्ता को एलपीजी गैस से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपाय बताता है। रेगुलेटर के खराब होने का कई बार उपभोक्ता को पता ही नहीं लगता है। जिससे कारण कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती है। यदि जांच करवाते हुए भी यदि दुर्घटना हो जाती है। तब उपभोक्ता को क्लेम लेने में बड़ा फायदा मिलता है।
उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताया जा रहा है। नए उपभोक्ता को कनेक्शन लेते समय ही इस बारे में बता दिया जाता है। पुराने उपभोक्ताओं को जब डिलीवरी मैन डिलीवरी देने जाता है, तब जांच के बारे में जानकारी दे देता है। जांच कराना न कराना उपभोक्ता के ऊपर निर्भर करता है।
- विभु अरोड़ा, संचालक, स्वत्रंत एजेंसी, हिन्दुस्तान गैस
यह योजना 1970 में 5 रुपए से शुरू की गई थी। अब यह योजना 75 रुपए में है। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को जानकारी न दिए जाने के कारण उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब सरकार ने गैस एजेंसियों को इसके लिए कड़े निर्देश दिए हैं। वे नए व पुराने उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दें।
- नवीन मुखीजा, डिप्टी मैनेजर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, अम्बाला।