पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Personal Problems, No Entry To Patient Of Other Hospitable

आपसी रंजिश में बच्चे की जान से खेलता रहा डॉक्टर, दूसरे अस्पताल से लाए बच्चे को एडमिट नहीं किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी. अकसर मरीज भगवान के बाद डॉक्टर पर भरोसा करता है, लेकिन आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते कई डॉक्टर अब अपने इस पेशे से खिलवाड़ कर रहे हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। जब महज चार दिन के पोलियोग्रस्त बच्चे को डॉक्टर ने इसलिए एडमिट नहीं किया क्योंकि वह उसके प्रतिस्पर्धी डॉक्टर के यहां पैदा हुआ था। डॉक्टर के रवैये से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की, बाद में डीसी से शिकायत भी की। हालांकि डॉक्टर ने लगाए आरोपों को खारिज किया है।


कपड़ा व्यापारी अनुज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को वर्धमान अस्पताल में उसकी पत्नी नैंसी अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार को पता चला कि बच्चे को पीलिया हो गया है। वर्धमान अस्पताल में बताया गया कि बच्चे को फोटोथैरेपी मशीन में रखना पड़ेगा, इसके लिए दूसरे अस्पताल में जाना पड़ेगा।

(आगे की स्लाइड में जानें क्या है पूरा मामला)