पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब पिंक सिटी जाना हुआ आसान, अम्बाला से आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. पिंक सिटी जयपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04516 कैंट रेलवे स्टेशन से सोमवार को चलेगी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन रात 10:30 मिनट कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 8.40 मिनट पर जयपुर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में दो स्लीपर क्लास व 16 जनरल डिब्बे होंगे। ट्रेन बीच मार्ग में पानीपत, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर व बंदकुई रेलवे स्टेशन स्टेशन पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन सोमवार केवल एक बार चलेगी।