पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के बाद मालिक से बोली पुलिस चौकीदार रखो, हमने ठेका नहीं लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शोरूम में हुई चोरी के आद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।)
अम्बाला सिटी। कचहरी रोड पर धीमान इंटरप्राइजेज से चोर 3.50 लाख का सामान चुरा ले गए। वारदात तीन आरोपियों ने अंजाम दी। पड़ोसी अगर सही समय पर शोर न मचाते तो नुकसान बड़ा हो सकता था। शोर मचते ही चोर कार में सवार होकर तुरंत फरार हो गए। आरोपियों में एक की हरकत सीसीटीवी में कैद भी हो गई। हालांकि मुंह पर कपड़ा होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, बड़े नुकसान के बावजूद पुलिस ने वारदात को लेकर जरा भी हरकत नहीं दिखाई। शोरूम मालिक सतपाल धीमान का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। देर से पहुंचने के बाद पुलिस ने उल्टा मालिक को सुबह ही शिकायत देने की नसीहत दे डाली।
शटर तोड़कर शोरूम में घुसे चोर
धीमान इंटरप्राइजेज में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चारों ने सबसे पहले शटर को तोड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने शीशे के फ्रेम को चकनाचूर किया। मालिक सतपाल धीमान के अनुसार चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों की संख्या तीन थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब सवा तीन बजे उनके पड़ोसी ने ही दुकान से चोरी करते समय तीन आरोपियों को देखा था। तभी उसने चोर मचा दिया। शोर सुनते ही सतपाल व उसका परिवार जाग गया। सतपाल परिवार के साथ शोरूम पर बने रिहायशी भवन में रहते हैं।
सतपाल के अनुसार जब तक वे नीचे आते रहे तब तक चोर भाग चुके थे। उनके मुताबिक चोर शोरूम से चार एलसीडी, दो वाशिंग मशीन, 15 बैंक चैक तथा करीब 7 हजार रुपए की नकदी भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास जेन कार थी। जल्दबाजी की वजह से कोई उसका नंबर नोट नहीं कर पाया।
एक आरोपी घुसा शोरूम
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में एक ही आरोपी शोरूम में घुसा था। उसी ने शोरूम से एक-एक सामान चोरी कर बाहर खड़े आरोपी को पकड़ाया। एक आरोपी कार स्टार्ट किए खड़ा था। ताकि जरूरत पड़ने पर कार को तुरंत भगाया जा सके। यह पूरा नजारा पड़ोसी युवक ने देखा था। तभी तो शोर मचाने पर आरोपी तुरंत भाग निकले।
आधे घंटे बाद आई पुलिस ने दी नसीहत
मालिक सतपाल धीमान ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर दिया था। मगर आधे घंटे तक कोई नहीं आया। काफी देर बाद पुलिस के दो जवान आए। धीमान का आरोप है कि जांच की बजाय उन्होंने शोरूम बंद करने की बात कही। कहा, सुबह ही मामला देखा जाएगा। धीमान ने बताया कि सुबह दस बजे तक भी कोई नहीं आया। कई बार फोन करने के बाद आई पुलिस ने उसे अपने हाथ से शिकायत लिखकर देने की बात कही। धीमान ने जब जांच की मांग की तो पुलिस ने उसे ही अपना निजी चौकीदार रखने की नसीहत दे डाली। जवानों ने कहा, उन्होंने उसका ठेका नहीं ले रखा। उन्हें तो पूरे शहर की सुरक्षा करनी है।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...