पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल के वार्षिकोत्सव में कुर्बानियों की झलकियों ने बांधा समा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। भारतीय पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान प्रिसिंपल डॉ. अनु गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियाें के बारे में बताया।
वार्षिक उत्सव में सांस्कृृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी धर्मों के लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी। नाटक धर्मराज की सभा ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे विभिन्न वेशभुषाओं में नजर आए। कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि ने स्कूल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में स्कूल के चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल, प्रो. ताराचंद मौजूद रहें।
(फोटो- कैंट के बीपीएस प्लेनेटेरियम में बीपीएस के वार्षिक उत्सव पर डांस करतीं छात्राएं।)