पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Protest At DC Home In Frontier Stove Bakery Case

फ्रंटियर भट्ठी बेकरी मामले में डीसी आवास पर धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. फ्रंटियर भट्ठी मामले में गुरुवार को कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को संतोष जायसवाल व उसकी बेटी रूबी जायसवाल डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। दोनों अपने घर से सटी भट्ठी को तुड़वाने को लेकर डीसी से कार्रवाई की मांग कर रही थी, हालांकि उनकी डीसी से भेंट नहीं हो पाई। बाद में सीटीएम प्रतिमा चौधरी ने मां-बेटी को इस मामले में कार्रवाई के लिए आश्वस्त कर डीसी आवास से धरना समाप्त कराया।
रूबी जायसवाल का कहना है कि सीटीएम ने इस मामले में गणतंत्र दिवस के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। रूबी ने बताया कि उनके घर की दीवार से सटी बेकरी की भट्ठी के ताप से उनका जीना मुहाल हो गया है। प्रशासन ने भट्ठी को तुड़वा दिया था लेकिन भट्ठी संचालक ने फिर से बना लिया है। हालांकि, पुन: जांच के बाद इस मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भी कार्रवाई के आदेश कर चुका है।