अम्बाला सिटी. श्री सनातन धर्म हरि मंदिर सभा की ओर से शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ असीम गोयल व अनुभव अग्रवाल ने किया। यूपी से आए बैंड द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बैंड द्वारा प्रस्तुत श्रीराम भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आ आए। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों के बैंड व कार्यक्रम ने समा बांधा।
शोभा यात्रा में श्री राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गई। इस मौके पर सभा के प्रधान प्रेम रतन गोसाईं, वीके शर्मा, दर्शन लाल सेठी, रवींद्र चोपड़ा, नवीन नरूला, सुभाष बजाज, राकेश कुमार, सोनू सेठी, विजय शर्मा, गोपाल दुआ, पुरुषोत्तम, विवेक सबलोक, माया राम, खैराती लाल व नरेश बतरा मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें, शोभायात्रा की तस्वीरें..