पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहजादपुर. कड़ासन गांव में भांजे ने अपनी ही मामी को हवस का शिकार बनाया। विवाह समारोह के बाद मामी रात के समय घर के कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान भांजे ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने मामले की जानकारी परिवार को दी जिसके बाद भांजे के खिलाफ शहजादपुर थाने में दुराचार व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।
कड़ासन गांव में एक परिवार के यहां विवाह समारोह था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए महिला का भांजा नरेश कुमार आया था। नरेश मूलरूप से यमुनानगर के गांव दौलतपुर का रहने वाला है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नरेश अपने परिवार के साथ वापस घर लौट गया था। आरोप है कि रात के समय वह फिर वापस गांव कड़ासन में आ गया। वह मामी के कमरे में घुस गया जहां उसने दुराचार किया। महिला ने शोर मचाया जिसके बाद घर में सो रहे परिवार के सदस्य इकट्ठा हुए। इसके बाद आसपास के इलाके में नरेश की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
गुरुवार को शहजादपुर पुलिस थाने में परिवार ने शिकायत की जिसके बाद नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.