पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक महिला की मौत, 5 लोग घायल

Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी कार के उड़े परखच्चे, महिला नेता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।)
अंबाला। सोमवार शाम गांव होली के पास एक मारुति रिट्ज कार सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे टकरा गई। इस हादसे में टंगैल गांव की सरपंच मनजीत कौर की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत ज्यादा खराब देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। मुलाना पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
टंगैल की सरपंच मनजीत कौर, उनकी ननद कुलदीप कौर, ननदोई जगजीत सिंह, ननद की लड़कियां गुरप्रीत कौर एवं अमनजोत उंटवाला गांव में किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को उनका रिश्तेदार हरजोत सिंह अपनी रिट्ज कार में उन्हें छोड़ने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह गांव सींबला के पास पहुंचा तो अचानक उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में टंगैल गांव की सरपंच मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी ननद कुलदीप कौर, ननदोई जगजीत सिंह, ननद की लड़कियां गुरप्रीत कौर एवं अमनजोत एवं कार का चालक हरजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को उपचार के लिए एमएम अस्पताल में ले जाया गया। जहां जगजीत सिंह, अमनजोत एवं हरजोत की हालत ज्यादा खराब देखते हुए उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया। बाकी घायलों का उपचार एमएम अस्पताल में जारी है। मुलाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 283, 337 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर ट्रक चालक की धरपकड़ शुरू कर दी है।
वहीं बस पेड़ से टकराई, चालक-परिचालक घायल
हिमाचल रोडवेज की बस सोमवार की सुबह शहर के निकट स्थित हुसैनी मोड पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे पेड़ से टकराई इस बस के चालक व परिचालक को गम्भीर चोट आई है जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गई। घायल हुए चालक व परिचालक को चिकित्सकों ने चण्डीगढ़ रैफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार रोहडू (शिमला) से हरिद्वार जा रही हिमाचल रोड़वेज की बस सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे रायेपुररानी रोड़ पर स्थित हुसैनी मोड़ के निकट एक पेड़ से जा टकराई।
बस में आगे बैठे चालक रामकिशन व परिचालक रवि कुमार को गम्भीर चोट आई जबकि बस में बैठी सात सवारियां बाल-बाल बच गई। घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं मौके का मुआयना करने पहुंची नाहन डिपू की तकनीशियन टीम ने आशंका व्यक्त की है कि यह दुर्घटना बस में आई तकनीकी खराबी के चलते हुई है।
आगे की स्लाइड में देखिए घटनास्थल तस्वीरें...