पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं पर ठगी का आरोप, पुलिस के हवाले किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलाना. नौहनी गांव में कुछ महिलाओं ने फेरी करने वाली महिलाओं पर ठगी का आरोप लगाकर इसकी शिकायत मुलाना पुलिस को दी है। गांव के लोगों ने आरोपी महिलाओं को पकड़कर मुलाना पुलिस के हवाले भी कर दिया। अम्बाला निवासी अशोक रानी गुरुवार को नौहनी स्थित मायके में एक धार्मिक कार्यक्रम में पंहुची थी। अशोक रानी ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के बाद जब भंडारा लगाया जा रहा था तो लगभग आधा दर्जन फेरी वाली महिलाएं जो कुछ कागज दिखाकर मदद की गुहार लगा रही थीं, उनके पास आई। वह औरत कुछ पैसों की मांग कर रही थी।
साथ ही उन महिलाओं ने उसे बातों के जाल में उलझाए रखा। इसके बाद वह औरते वहां से खिसक ली। कुछ ही देरी के बाद उसे पता चला कि उसकी बाजुओं से सोने के कड़े गायब हैं और उसने लोहे की चूडिय़ां पहनी हैं। तब उसे उन औरतों के बारे याद आया। इसके बाद परिजनों ने गांव में कुछ ही दूर पंहुची महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी रही। मुलाना थाना प्रभारी महिंद्र भगत का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है।