पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साधु के वेश में आए दो युवकों ने महिला के गले से छीनी चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी. साधु वेश में आए दो युवक पानी पीने के बहाने घर में घुसकर एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित सोनिया निवासी घेल रोड ने बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। तभी दो युवक आए जो साधु के वेश में थे। युवकों ने उससे पानी मांगा। साधु के वेश में देख वह उनका आदर करने लगी। उसने दोनों को अंदर बिठा लिया और पानी लेने के लिए रसोई में चली गई। वह पानी लेकर आई और उन्हें देने लगी, तभी उनमें से एक युवक ने उस के सिर पर हाथ रख दिया। उसकी चंद सेकेंड के लिए आंख बंद हो गई। आंख खुली तो युवकों ने कहा कि अब हम चलते हैं। उनके चले जाने के कुछ समय उपरांत महिला ने देखा कि उसकी सोने की चेन गायब है। उसने घर के बाहर जाकर जब देखा तो साधु के वेश में आए दोनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। जब परिवार के अन्य सदस्य आए तो उसने सारी घटना उन्हें बताई। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी।