पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गहने चमकाने के बहाने महिला से सोने की चेन व अंगूठी ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी. गहने चमकाने के बहाने आए दो व्यक्ति एक महिला की सोने की चेन व अंगूठी ले गए। कबीर नगर की रहने वाली रंजीता ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे जब वह तथा उसके दो बच्चे घर पर थे तभी दो व्यक्ति बाइक पर उनके पास आए। एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि वे बर्तन व आभूषण चमकाते हैं। यदि कोई पुराना बर्तन है और वह उसे चमकवाना चाहती हैं तो वह उन्हें दे दें। महिला ने उन्हें बरामदे में बिठाया और बर्तन लाकर उसे दे दिया। व्यक्ति ने बर्तन चमकाकर उन्हें दे दिया।
रंजीता ने पुराने बर्तन काे नया जैसा चमकता देख कहा कि वे अपने सोने की चेन और अंगूठी भी चमकवाना चाहती है। उसके बाद उसने गले की सोने की चेन व एक अंगूठी भी दे दी। व्यक्ति ने कहा कि वह एक बर्तन में गर्म पानी ले आए। महिला गर्म पानी लेकर आई। व्यक्ति ने चेन व अंगूठी पानी में डाल दी। उसके बाद उसने रंजीता से कहा कि वह थोड़ी हल्दी ले आए। जब वह हल्दी लेकर आई तो व्यक्ति ने हल्दी बंद बर्तन में डाल दी। दोनों व्यक्तियों ने उसे पानी पिलाने का आग्रह किया। वह जब रसोई से पानी लेकर आई तो पानी पीने के बाद एक व्यक्ति ने कहा कि इस बंद बर्तन में उसकी अंगूठी व चेन है, कल तक इसे बंद रखना। इतना कहकर दोनों वहां से चले गए। रंजीता ने कुछ समय बाद जब बर्तन को खोलकर देखा तो उसमें से अंगूठी व चेन गायब थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।