अम्बाला. टिंबर मार्केट की रहने वाली बिमला अग्रवाल से एक युवक ने पहले तो महेश नगर जाने का रास्ता पूछा, उसके बाद बातों में लगाकर सोने की चूड़ी व अंगूठी लेकर फरार
हो गया।
बिमला ने बताया कि उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। उसने उसे बातों में लगाकर दुकान से पांच रुपए का लौंग और पांच रुपए की इलायची लेकर आने की बात कही, उसके बाद हाथ में डाली हुई सोने की चूड़ियां व अंगूठी को जमीन पर रखकर दोगुना सोना करने की बात कही। महिला ने बताया कि यह सुनकर वह युवक की बातों में आ गई। युवक ने गहने उतारकर लाल कपड़े में डालकर घर जाकर देखने की बात कही। बिमला ने जब घर जाकर देखा तो सोने की अंगूठी व चूड़ी पीतल की निकली। इसके बाद मामले की जानकारी सदर पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पास से चार तोले चार ग्राम के सोने के गहने की लूट हुई हैं।