पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैलजा को कांग्रेस छोड़ने की सलाह से पहले जेपी गिरेबां में झांके : सेलवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उकलाना. कांग्रेस में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी धुरविरोधी केंद्रीय मंत्री सैलजा का गुट एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार विवाद की वजह है हिसार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी की वह सलाह जिसमें उन्होंने सैलजा को कांग्रेस छोड़ने के लिए कहा था।

रविवार को जेपी को आड़े हाथों लेते हुए उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि सैलजा पर सवाल उठाने से पहले जेपी को अपना इतिहास देख लेना चाहिए कि वह किस पार्टी से आए हैं।

सेलवाल ने कहा कि सैलजा की लोकप्रियता के आगे जेपी कहीं नहीं ठहरते। सैलजा की फेस वैल्यू को लेकर कमेंट करने वाले जेपी को नहीं भूलना चाहिए कि हिसार उपचुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।

ये कहा था जेपी ने : हुड्डा गुट से ताल्लुक रखने वाले जेपी ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाने वाली सैलजा कांग्रेस क्यों नहीं छोड़ देती?

मैंने सैलजा का नाम नहीं लिया था: पूरे विवाद के बीच जेपी ने सफाई दी है कि उन्होंने सैलजा का नाम नहीं लिया था।