पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम-प्रसंग के चलते 50 वर्षीय महिला ने खाया था जहर, सरपंच ने दी पुलिस को सूचना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर। प्रेम प्रसंग के चलते गांव सलौला में एक 50 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। घटनास्थल व पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहजादपुर थाना क्षेत्र के गांव सलौला में शांति उर्फ दीपो निवासी शाहाबाद का गांव सलौला के 60 वर्षीय गुरदेव सिंह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार को अचानक शांति उर्फ दीपो ने सलौला में आकर जहर खाकर जान दे दी।
गांव के वृद्ध आश्रम में महिला का शव पड़ा होने की सूचना पाकर पहुंचे सरपंच रामस्वरूप ने घटनाक्रम की सूचना शहजादपुर पुलिस को दी। एसीपी मुकेश मल्होत्रा व थाना प्रभारी मेहर सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि वह गुरदेव सिंह निवासी सलौला जोकि ट्रक ड्राइवर के पास कई वर्ष से क्लीनर के तौर कार्य करता है, उसका हमारे घर आना-जाना हो गया था।
वर्षों पहले उसके पिता की मौत हो गई थी और गुरदेव सिंह का उनके घर में आना जाना शुरू हो गया था। इसके लिए उन्होंने कई बार उसको घर आने से भी रोका। अशोक ने बताया कि उसकी माता के गुरदेव के साथ संबंध थे। साथ ही पैसों को लेकर भी लेन-देन था। इसी के चलते वह शनिवार को सलौला में आई थी। उसके बाद उसकी माता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्माहत्या कर ली। अशोक का आरोप है कि उसकी माता की आत्महत्या के लिए गुरेदव सिंह ही जिम्मेदार है।

थाना प्रभारी शहजादपुर मेहर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र अशोक की शिकायत पर गुरदेव सिंह के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
(फोटो- मामले की जानकारी देते महिला के परिजन।)