पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगल गर्ल चाइल्ड को सीबीएसई हर माह देगा दो वर्ष तक स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर माह स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए छात्राएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। साथ ही 15 अक्टूबर तक हार्ड कॉपी बोर्ड में जमा करनी हाेगी।

10वीं क्लास में 60 प्रतिशत अंक या 6.2 सीजीपीए वाली वे छात्राएं जो 11वीं व 12वीं में पढ़ रही होंगी, उन्हें यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। दरअसल सीबीएसई ऐसे पेरेंट्स को प्रोत्साहित करना चाहता है जो सिंगल गर्ल चाइल्ड को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। सोच यह भी है कि ऐसे माता-पिता भी आगे इस योजना के बाद आगे आकर अपनी बेटियों को पढ़ा सकें जो बेटियों को बोझ मानते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए देशभर से 1000 स्टूडेंट्स को सलेक्ट किया जाएगा। इनका चयन मेरिट के आधार पर होगा।

सीबीएसई की ओर से दी जानी वाली इस स्कॉलरशिप का फायदा 11वीं व 12वीं की छात्राओं को मिलेगा। स्कॉलरशिप के तहत सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे। आवेदन करने वाली छात्राओं का 10वीं में सीजीपीए कम से कम 6.2 होना चाहिए या 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। योजना के तहत इन स्कूलों से जाने वाली छात्राओं को यूजी लेवल तक 1 हजार व पीजी लेवल पर 2 हजार रुपए प्रति माह देने की भी योजना बनाई गई है।
स्कॉलरशिप के लिए यह हैं शर्तें
23 अगस्त 2012 तक इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने वाली छात्राएं अपने माता-पिता की इकलौती संतान होनी चाहिए। बाकायदा इस बारे में फ़र्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के अटेस्टेड एफिडेविट देना होगा। आवेदन फार्म स्कूल प्रिंसिपल से भी अटेस्टेड होना चाहिए। इसके साथ ही सीबीएसई के जिस स्कूल में यह छात्राएं पढ़ रही हों, उनकी प्रति महीने की ट्यूशन फीस 1500 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी तरह अगले वर्ष टोटल ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं होनी चाहिए। एनआरआई स्टूडेंट्स के लिए ये फीस छह हजार रुपए प्रति माह तय की गई है। इस स्कॉलरशिप के लिए केवल भारतीय छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। एक बार किसी भी कारण से स्कॉलरशिप रद्द होने पर दोबारा नहीं दी जाएगी।
कक्षा 11वीं के लिए होगा आवेदन
लॉर्ड महावीर जैन स्कूल की प्रिंसिपल रुचि शर्मा के मुताबिक 11वीं कक्षाओं की छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद 12वीं कक्षा के लिए इन्हें रिन्यू किया जाएगा। इसका क्राइटेरिया कुल नंबर का 50 फीसदी नंबर होगा। सिंगल गर्ल चाइल्ड को दी जाने वाली ये स्कॉलरशिप महज दो साल के लिए दी जाएगी। इसके बाद कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी इस स्कीम के तहत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
इस तरह दी जाएगी पेमेंट
छात्राओं को दी जाने वाली यह पेमेंट उन्हें डिमांड ड्राफ्ट/ इलेक्ट्रानिक्स क्लियरिंग सर्विस (ईसीएस) के माध्यम से दी जाएगी। क्वालिफिकेशन का क्राइटेरिया पूरा करने वाली छात्राएं सीबीएसई की साइट www.cbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
पहले यह थी योजना
पहले सीबीएसई के तहत आने वाले स्कूलों में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम के तहत मुफ्त शिक्षा दी जाती थी। इसके बाद सीबीएसई ने कुछ वर्ष पूर्व सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया था। इसके पहले चरण में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को स्कीम में शामिल किया गया है।