पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एमडी की बजाए एसई ही करेंगे एसडीओ का तबादला

एमडी की शक्तियों किया कम, अब एसई ही कर सकेंगे एसडीओ का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने प्रबंधक निदेशक की शक्तियों को कम कर अधीक्षक अभियंता (एसई) की पावर बढ़ा दी है। विद्युत निगम ने एक डिलीवरी ऑर्डर जारी कर यह अहम फैसला लिया है। इससे प्रदेशभर के एसई पॉवरफुल हो गए हैं। फैसले के बाद अब प्रदेशभर के एसई अपने स्तर पर एसडीओ का तबादला कर सकेंगे। तबादले के लिए अब एमडी के कार्यालय के चक्कर काटने से भी निजात मिल जाएगी। सरकार के इस फैसले से विभाग के अफसरों में हड़कंप का माहौल है।
फैसले के प्रभाव
  • दरअसल प्रबंधक निदेशक पर बढ़ रहे लोड को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद लापरवाही व गड़बड़ी करने वाले एसडीओ को एसई अपने स्तर पर ही ट्रांसफर कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के चलते अब निगम में एसई का रुतबा तो बढ़ेगा ही, साथ ही एसडीओ अब किसी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी करने से पहले कई बार विचार करेंगे। पहले यह पावर उनके हाथ में नहीं होने से एसडीओ के मन में एसई का कोई भय नहीं था।
  • एसई की पावर बढ़ने से अब उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों की सुनवाई की आस भी जग जाएगी। अब उपभोक्ताओं को अपने ही जिले में आसानी से न्याय भी मिल सकेगा। पहले एसई यह काम करने में हाथ खड़े कर देते थे। लिहाजा उपभोक्ताओं को एमडी कार्यालय में पहुंच कर गुहार लगानी पड़ती थी।
उचित कारण पर हो सकता है तबादला
'इस तरह के आदेश जारी कर दिए हैं। यदि कोई उचित कारण होगा तो हम एसडीओ का तबादला कर सकते हैं।' -आरके शर्मा, एसई विद्युत निगम