पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shop Neighboring Shopkeeper Broken Glass

दुकानदार ने तोड़ा पड़ोसी की दुकान का शीशा, दुकानदार ने महिला जज की धौंस दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. गांधी मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का कारोबार करने वाले रवि ने पड़ोसी दुकानदार पर उसकी दुकान पर हमला और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। रवि ने बताया कि उसकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। पड़ोसी दुकानदार ने बाइक वहां से हटाने को कहा। वह गाली-गलौज करने लगा। उसने मना किया तो वह अपनी दुकान से लोहे की रॉड ले अाया और उस पर हमला कर दिया।
रवि का हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। इसके बाद उसने दुकान में तोड़फोड़ की। पड़ोसी दुकानदार अपनी एक रिश्तेदार महिला जज की धौंस दिखाकर आसपास के लोगों पर रौब मारता है व दबाव बनाने का प्रयास करता है। दुकानदार की शिकायत पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सदर थाने में बुलाया है।