पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shopkeepers Put Up The Middle Of The Street Parking

दुकानदारों ने बना डाली सड़कों के बीचोंबीच पार्किंग, एक रुपया भी खर्च नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. कैंट के सदर बाजार में एक नई पार्किंग का निर्माण हो गया है। इससे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। मजेदार बात तो यह है कि इस पार्किंग को बनाने के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा है। खास बात यह है कि यह पार्किंग जिला प्रशासन ने नहीं बनाई बल्कि खुद सदर बाजार के दुकानदारों ने बना दी है। जी हां, यह सच है।

दुकानदारों ने अपनी सुविधा व प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए अपने सामान को दुकानों से बाहर रखने का एक नायाब तरीका इजाद किया। पहले तो सड़क निर्माण के बहाने सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़े करने लगे। अब यह उनकी आदत में शुमार हो गया है। बस इसी नए तरीके के चलते सदर बाजार में नई पार्किंग का निर्माण हो गया है। बेशक इस पार्किंग से आमजन का कैंट के सदर बाजार से वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन दुकानदारों को यह पार्किंग बेहद रास आ रही है।
अब वे आसानी से अपनी दुकानों के सामने सामान रख सकते हैं। साथ ही डिस्पले भी लगा सकते हैं। पहले दुकानों के आगे वाहन खड़ा करने के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन भी दुकानदारों की इस पहल में अपना खूब साथ दे रहा है। 15 दिनों से लगातार बाजार के बीचोंबीच बनी इस पार्किंग के बावजूद प्रशासन भी किसी दुकानदार से न कोई सवाल कर रहा है, न ही पार्किंग हटाने की किसी ने सोची है। इस नए अतिक्रमण की ओर डीसी साहब का भी शायद अब दोबारा कोर्ट में मामला जाने के बाद ही ध्यान जाएगा।
(सदर में दुकानदारों द्वारा सड़क के बीचोंबीच किया गया अतिक्रमण।)