(दुकान पर चाय बनाते पूर्व विधायक स्व. शिव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार।)
अम्बाला। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो चर्चा रही कि एक चाय वाला पीएम बन गया। यह देश-दुनिया में कौतूहल का विषय रहा। ऐसी ही कहानी 37 साल पहले 70 के दशक में अम्बाला के मास्टर शिव प्रसाद की भी है। तीन बार विधायक बने शिव प्रसाद ने अपने सिद्धांतों पर कायम रहकर शहर को खास मुकाम दिलाया।
एक बार तो मास्टरजी को दल बदलने के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री ने प्लाट और फ्लैट देने का लालच भी दिया गया, लेकिन वे नहीं डिगे। वे विधायकी के साथ चाय भी बेचते रहे। अब उनके बेटे अिनल पिता की दुकान चला रहे हैं और इसी काम से संतुष्ट हैं।
शिव प्रसाद आरएसएस के कार्यकर्ता थे। 54 वर्ष की आयु में 1977 में पहली बार जनता पार्टी से विधायक बने। फिर 1982 व 1987 में बीजेपी से हरियाणा विधानसभा में पहुंचे। वे 1991 तक अम्बाला सिटी से विधायक रहे।
अम्बाला के लिए कराए कई काम
अम्बाला निवासियों को पानी के संकट से मास्टर जी ने ही उबारा। अपना अस्पताल, सामान्य अस्पताल, अग्रसेन चौक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण उनके प्रयासों से ही हुआ। 27 वर्षों बाद वर्तमान में पास होने वाले रिंग रोड का प्रपोजल भी उन्होंने ही सरकार के समक्ष रखा था। सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण कराकर उन्हें मुख्य मार्गों से जुड़वाने का काम किया।
दुकान पर मारी थी गोली
मास्टरजी ने आर्य स्कूल में 40 रुपए मासिक तनख्वाह पर पढ़ाना शुरू किया था। िफर रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान भी खोली। सुबह दो घंटे तक चाय बेचते, िफर स्कूल जाते। शाम को भी दुकान पर रहते। एक जनवरी 1988 को दुकान पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। लेकिन जान बच गई। मई 2007 में उनका देहांत हो गया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...