पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी करने का निकाला एक नायाब तरीका, जिसने उड़ा दिए सभी के होश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. रानीबाग में रहने वाले डिप्टीलाल चड्ढा के पोर्च में सोमवार की रात दो बजे अचानक स्विफ्ट डिजायर कार और दो स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। पड़ोसी की नींद खुली। बाहर देखा कार आग में घिरी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में पूरी कॉलोनी चड्ढा के मकान के सामने इकट्ठा हो गई।

कॉलोनी का हर व्यक्ति आग बुझाने में लगा हुआ था। कार और स्कूटी तो जली ही चड्ढा का पोर्च और मुख्य दरवाजा भी आग की चपेट में आ गया था। फायर ब्रिगेड ने देर रात ही आग पर काबू पा लिया। बड़ी देर तक कॉलोनी के लोग वहीं पर खड़े होकर चर्चा करने लगे कि खड़ी गाड़ी में अचानक आग कैसे लग गई। बहरहाल, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था।

(आगे की स्लाइड में जानें क्यों उड़ गए लोगों के होश)