फेस्टिव सीजन में अम्बाला से सहरसा के लिए 29 से चलेगी स्पेशल ट्रेन
अम्बाला. अम्बाला कैंट से सहरसा के लिए रेलवे ने दो नई ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। यह ट्रेन 29 सितम्बर से चलेंगी। 29 सितम्बर से 28 नवंबर 2014 तक त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे के प्रवक्ता सिमरन ने बताया कि यह ट्रेन सोमवार व मंगलवार को चलाई जाएंगी। 4914 अप होगी व 4913 डाउन होगी। सहरसा एक्सप्रेस गुरुवार व शुक्रवार को चलेगी। यह 30 सितम्बर से 29 नवंबर तक सेवाएं देगी। 4914 गाड़ी अम्बाला से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी व 11 बजकर 35 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। 11 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे ट्रेन सहरसा पहुंचेगी। अगले दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर अम्बाला पहुंचेगी।