पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NOTES बनाते क्लास में हुई स्टूडेंट की मौत, जवान बेटे के जाने से पिता बेसुध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | जीएमएन कॉलेज के छात्र साहिल चाैहान की क्लास में अचानक मौत हाे गई। साहिल को उसके दाेस्त और काॅलेज स्टाफ कैंट सिविल अस्पताल लाए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल की मौत के बाद उसके गांव दुखेड़ी में शोक की लहर है। साहिल के सहपाठियों ने बताया कि मैथ्स की क्लास चल रही थी। कमल मैडम बच्चों को पढ़ा रही थीं और बच्चे नोट्स बना रहे थे। साहिल क्लास में पीछे की ओर बैठा था। वह अचानक बैंच से नीचे गिर गया।
सहपाठियों ने उसे उठाया और प्रिंसिपल को बताया। साहिल को तुरंत कार में डालकर कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। डाॅक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया परंतु उसके प्राण निकल गए।
परिवार को तोड़कर रख दिया

साहिल की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई जिसके बाद साहिल के पिता घनश्याम और भाई गौरव कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद रिश्तेदारों और साहिल के दोस्तों का भारी जमावड़ा अस्पताल में लग गया। दोपहर बाद साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। जवान बेटे की माैत के बाद मां दया रानी बेसुध और विचलित हैं। गांव के लोगों समेत कालेज स्टाफ दुखी परिवार को ढाढस बंधाने का काम कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए अन्य PHOTOS...