कुरुक्षेत्र | छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर छात्रों की मांगों को लेकर की हड़ताल में भड़के छात्रों ने केयू वीसी कार्यालय के गेट का ताला ही तोड़ दिया। केयू में एसएफआई राज्याध्यक्ष शाहनवाज के नेतृत्व में विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करके वीसी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण से वीसी से मिलवाने की बात कही।
इस पर रजिस्ट्रार ने वीसी से मिलवाने में असमर्थता जताई। इसके बाद छात्रों के रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर आते ही केयू सुरक्षा कर्मियों ने वीसी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। इसको देखकर छात्र भड़क गए और छात्रों ने गेट का ताला तोड़कर कार्यालय परिसर में बवाल काटा। करीब दो घंटे तक जब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने छात्रों की हड़ताल को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया और वे गेट का ताला तोड़कर ही अंदर जाने का प्रयास किया।
कैथल के 3 कॉलेजों में मांगों को लेकर प्रदर्शन
राज्य व्यापी छात्र हड़ताल के आह्वान शहर के तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जहां लंबित मांगों को लेकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन कर रोष जताया, वहीं जगदीशपुरा गांव स्थित सरकारी कॉलेज के बच्चों ने मांगों को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
(फोटो- वीसी कार्यालय में गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले विद्यार्थियों को रोकते पुलिस।)