पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिश्वत कांड: सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए दो जिलों में रेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी. घूसखोरी में फंसे सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए स्टेट विजिलेंस ने रविवार को यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में रेड की। रेड के बावजूद आरोपी का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। एक लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी को अदालत पहले ही जेल भेजने के आदेश दे चुकी है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि रविवार को नरेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में रेड की गई। दोनों जिलों में उसके कुछ संभावित ठिकाने हैं। भनक लगने के बाद ही उन ठिकानों पर रेड हुई।

मोबाइल लोकेशन से ट्रेस करने का प्रयास : विजिलेंस सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार को मोबाइल फोन के जरिए ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर शमशेर ने बताया कि उसके मोबाइल फोन रेड के बाद से ही ऑफ चल रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह कौन सा नया नंबर इस्तेमाल कर रहा है। शमशेर सिंह ने बताया कि एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए हरविंद्र सिंह पिंकी ने अपने बयान में सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार का ही नाम लिया था। उसने यह बताया था कि नरेश के कहने पर ही उसने जसपाल सिंह बिट्टू से एक लाख रुपए लिए थे। यही विजिलेंस के पास नरेश के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है।