बराड़ा | कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ इकाई बराड़ा संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान नैब सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल्स ने एकत्रित होकर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलंचद मुलाना को तहसील प्रांगण में अपना मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला प्रधान नैब सिंह ने कहा कि सरकार राजस्व विभाग में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार की तीन वर्ष की पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है।
इसके तहत राज्य के कई विभागों जैसें शिक्षा विभाग, वन विभाग, बिजली बोर्ड, नगर निगम, सिविल सचिवालय, सिचांई विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कर्मचारियों ने पक्का होने का नोटिफिकेशन जारी करने के बारे में मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर चन्द्रमोहन, अभिषेक धीमान, अरुण सैनी, कर्मबीर, शिवरचरण, सतीश, पूनम, रुपिन्द्र कौर, प्रदीप कौशिक, परमजीत मौजूद थे।