पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार के बिना भी तीन विकल्पों से ले सकते हैं सब्सिडी

पढ़ें बिना आधार के किन विकल्पों से ले सकते हैं सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(महेश नगर की एक गैस एजेंसी में आधार कार्ड के साथ फार्म भरते उपभोक्ता)
अम्बाला। एक के बाद एक कदम और करीब डेढ़ साल का लंबा सफर। न तो घरेलू गैस उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी आनी शुरू हुई न ही करीब 50 फीसदी लोग आधार कार्ड बनवा सके।

हालांकि जनवरी माह से सीधे सब्सिडी खातों में आनी शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक घरेलू गैस उपभोक्ता सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ कैसे उठा पाएंगे, इस बात को लेकर असमंजस की स्थित है। आम उपभोक्ता से लेकर कम पढ़ा लिखा वर्ग भी इस पूरे पचड़े से पूरी तरह अनभिज्ञ है। साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि आखिर यह सब्सिडी कितने दिनों में उपभोक्ता के खाते में आएगी। लिहाजा यह समाचार उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जिन्होंने अभी तक न आधार कार्ड बनवाया न लिंक अप किया। इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को अम्बाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अम्बाला एलपीजी के डिप्टी मैनेजर नवीन मुखिजा ने मीटिंग भी की थी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से सीधे इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी पहुंचेगी।
आधार कार्ड धारक

ऐसे घरेलू गैस उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड हैं, उन्हें फॉर्म एक और दो भरना होगा। फॉर्म एक को गैस एजेंसी से मिले कैश मेमो के साथ बैंक में और फॉर्म दो को आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक खाता नंबर की जानकारी के साथ गैस एजेंसी में जमा करना होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें सब्सिडी लेने के चार विकल्प...