पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब देखा अपने शहर की इस नेता को, लग गया लोगों का जमावड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. सुषमा भाजपा की राजनीति में अम्बाला की देन हैं। जब भी वह आती हैं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ती है। पर ऐसा कभी नहीं हुआ कि उनके कारण शहर की अलग-अलग सड़कें जाम हो जाएं। रात शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से सुषमा स्वराज अम्बाला पहुंचीं।

कैंट की कई सड़कें लगभग आधे घंटे तक जाम हो गईं। यह भी पहला मौका था कि वह आईं और इतनी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विवाह समारोह में शरीक होने के लिए रविवार रात अम्बाला आईं सुषमा स्वराज के स्वागत के लिए जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता शाम सात बजे से ही कैंट स्टेशन पर जुटना शुरू हो गए थे। वाहनों की कतार जीटी रोड से लेकर रेलवे स्टेशन तक लग गई। स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा था।

कार्यकर्ताओं के छूटे पसीने

सुषमा शताब्दी से उतरीं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए जगह नहीं थी। भीड़ में फंसकर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ीं, लेकिन इसी दौरान कार्यकर्ता उन्हें गलत रास्ते पर ले गए जो आगे बंद था। सुषमा को कार तक पहुंचाने में ही कार्यकर्ताओं के पसीने छूट गए।

प्लेटफॉर्म से पार्किग तक 20 मिनट

एक नंबर प्लेटफॉर्म से पार्किग अलॉट तक आने में करीब 20 मिनट लगे। कार्यकर्ताओं के बीच वह बुरी तरह फंस गईं। एक पूर्व विधायक ने कार में उन्हें बिठाया और उन्हें रेस्ट हाउस ले जाया गया। यहां वह कुछ कार्यकर्ताओं से मिलीं। रात में ही वह विवाह समारोह के लिए रवाना हुईं। सुषमा स्वराज के ऐसे जोरदार स्वागत पर हर कोई हैरान था।

कैंट स्टेशन से बाहर कार्यकर्ताओं से घिरीं नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज।