यमुनानगर | प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। अब यमुनानगर में इस बीमारी से दो महिलाओं की मौत हुई है। वहीं दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ डॉ. वीपी मान ने इसकी पुष्टि की है। इस बीमारी से प्रदेश में अब तक करीब 18 लोगों की जान जा चुकी है। प्रेम नगर कॉलोनी निवासी पूनम रानी की तीन फरवरी को बुखार, कफ, नजला व गले में खराबी के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
वहीं, तेजली निवासी मूर्ति (57) की 7 फरवरी को तबीयत बिगड़ गई। उसे गोविंदपुरा रोड स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। चार महीने पहले महिला का हार्ट सर्जरी हुई थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पंचकूला आॅलकैमिस्ट में रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं,
जम्मू कॉलोनी निवासी देवी (55) को का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। वहीं, टीचर मनीषा (38) का इलाज मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। दोनों को स्वाइन फ्लू है। दानों की हालत नाजुक बनी हुई है।