पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयमुनानगर. स्विजरलैंड की एक महिला से यहां के एक व्यक्ति ने मेडिटेशन आश्रम बनाने के नाम पर २१ लाख रुपए ठग लिए। पैसे मांगने पर आरोपी ने हमला कर महिला के दो दांत तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
शिविर में हुई थी मुलाकात : विदेशी महिला क्रिस्टीन बैरिजो ने बताया कि जुलाई 2012 में हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान मेडिटेशन व योग शिविर में उसकी मुलाकात रूप नगर निवासी योग प्रशिक्षक निर्दोष उर्फ प्रवीण से हुई। शिविर समाप्त होने के बाद वह आरोपी के साथ रूप नगर कालोनी में आ गई।
विदेश महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए मेडिटेशन आश्रम बनाना चाहता है। इसके लिए उसने महिला से २0 लाख रुपए की मदद मांगी। महिला ने २६ जुलाई को आरोपी के खाते में ३६ हजार स्विस फ्रैंक जमा करा दिए। जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से 21 लाख रुपये बनती है। बाद में महिला ने आरोपी से अपने पैसे मांगे, तो उसने उस पर हमला कर उसके दो दांत तोड़ दिए।
महिला ने पुलिस को बताया कि मौका मिलने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसके दो दांते टूट गए। वह किसी तरह से आरोपी के चुंगल से मुक्त हुई और पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी।
कर लिया केस दर्ज :
थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि महिला के बयान आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन शुरु कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.