पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Concession Will Not Take Hours For Train Tickets Online

रेल टिकट में रियायत के लिए नहीं लगना पड़ेगा घंटों लाइन में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। अब रेल में यात्रा करने वाले पूर्व सैनिक व नि:शक्तों को टिकट में मिलने वाली रियायत के लिए रिजर्वेशन के लिए लगने वाली लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब ऐसे यात्रियों को रेलवे ई-टिकट में रियासत देने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल रेलवे ने इस सुविधा को स्लीपर क्लास से शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा इस सुविधा को 25 फरवरी से शुरू किया जाएगा। रेलवे ने यह निर्णय नि:शक्त यात्रियों को टिकट लेने में हाेने वाली असुविधा को देखते हुए लिया है।
ई टिकट में रियायत लेने के लिए पूर्व सैनिक व नि:शक्त यात्रियों को अपने नजदीकी डीआरएम ऑफिस में जाकर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। डीआरएम ऑफिस से जांच उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद डीआरएम ऑफिस से उन्हें एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिस पर उनसे जुड़ी जानकारी दी गई होगी। जिसे चेकिंग के दौरान आए टीटी व चेकिंग स्टाफ को दिखाना होगा।
सॉफ्टवेयर को किया जा रहा है अपडेट, सुविधा 25 से

पूर्व सैनिक व नि:शक्तों को ई-टिकट पर रियायत देने के लिए रेलवे ने सॉफ्टवेयर में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा का ट्रायल 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यदि सॉफ्टवेयर में खराबी नहीं पाई गई तो इस सुविधा को यात्रियों के लिए 25 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा।
^यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है। सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी।
गुलशन, चीफ रीजनल मैनेजर, आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ डिवीजन