गोहाना। हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार उमेश शर्मा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का हेलिकॉप्टर लघु सचिवालय में उतरने का विरोध किया है। उन्होंने विरोध जताने के लिए जब दीपेंद्र से मिलने का प्रयास किया तो उनके साथ सुरक्षा जवानों ने धक्का मुक्की की। किसी तरह वे दीपेंद्र के पास पहुंचे और उन्हें इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि यहां पर सीएम का हेिलकॉप्टर उतरा तो इसका भी विरोध करेंगे।
शर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यालय के उद्घाटन पर पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा को बुलाया गया था। कांडा का हेिलकॉप्टर उतरने के लिए प्रशासन से मंजूरी मांगी थी। प्रशासन ने सचिवालय में हेिलकॉप्टर उतारने से मना कर दिया था। इसके स्थान पर पानीपत-रोहतक हाईवे पर उतारने की मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि जब भी सांसद गोहाना में हेिलकॉप्टर लेकर आते हैं तो उनके हेिलकॉप्टर को लघु सचिवालय में उतारने की मंजूरी प्रशासन द्वारा दे दी जाती है।
कांग्रेस की पहली सूची 16 सितंबर तक संभव
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की पहली सूची 16 सितंबर तक जारी हो सकती है। रविवार देर शाम इस बारे में दिल्ली हुई बैठक में सभी नामों पर चर्चा हुई। अभी तक 24 नामों पर सहमति बन चुकी है और 30 अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसकी पुष्टि की है ।