पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंबी कूद में जसप्रीत व हैंडबाल में पंजाेखरा की टीम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता लांग जंप व बास्केटबाल स्पर्धा में भाग लेतीं खिलाड़ी।)
अम्बाला। ग्रामीण अंचल की लड़कियों ने शुक्रवार को अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा को देखकर हर कोई यह मानने को तैयार कि यदि इन लड़कियों को सही मार्गदर्शन, सुविधाएं और प्राेत्साहन मिले तो यह किसी भी स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सकती हैं।
कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में राजीव गांधी खेल अभियान वर्ष 2014-15 के अंतर्गत ग्रामीण लड़कियों के लिए जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें डीएसओ सचदेव राणा मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कुश्ती, वाॅलीबाल, बाॅक्सिंग व कबड्डी कराई गई। प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में शामिल डीपीई व पीटीआई द्वारा विजेता टीमों का चयन किया गया।
फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत पंजोखरा ने प्रथम, सिग्नस पब्लिक स्कूल साहा ने द्वितीय, राजकीय स्कूल अधोया ने तृतीया स्थान व बास्केटबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत धूलकोट ने पहला, ग्रांम पंचायत पंजोखरा ने दूसरा, डीएवी एसएसएस नारायणगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हैंडबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत पंजोखरा ने पहला, डीएवी एसएसएस नारायणगढ़ ने दूसरा, सिग्नस पब्लिक स्कूल साहा ने तीसरा तथा कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल लाहा ने पहला, राजकीय स्कूल खानपुर ब्रह्मणा ने दूसरा, राजकीय मिडल स्कूल पुलेवाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल भड़ोग प्रथम, ग्राम पंचायत तेपला द्वितीय, राजकीय स्कूल सुल्तानपुर तृतीया स्थान पर रहे।
अंडर-16 बॉक्सिंग में वर्षा ने मारी बाजी
उधर, बाॅक्सिंग गर्ल्ज अंडर-16 के 46 किलोग्राम में राजकीय स्कूल पंजोखरा की वर्षा ने पहला, राजकीय स्कूल दुखेड़ा की अंशिता ने दूसरा, राजकीय स्कूल की मनाली और रीतिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान व 50 से 52 किलोग्राम में राजकीय स्कूल पंजोखरा की निधी ने पहला, राजकीय स्कूल छोटी खोरी नारायणगढ़ की जाह्नवी ने दूसरा स्थान व 54 से 57 किलोग्राम में राजकीय स्कूल समलेहड़ी की राधिका ने पहला, राजकीय स्कूल बड़ोग की हर्षिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं 35 से 37 किलोग्राम तक राजकीय स्कूल नारायणगढ़ की नेहा ने पहला, राजकीय स्कूल सकराहो अम्बाला वन की प्रियंका ने दूसरा, सेवा समिति स्कूल की शालू ने तीसरा व 40 किलोग्राम में राजकीय स्कूल सकराहो की सुनीता ने पहला, राजकीय स्कूल सौंडा की नेहा ने दूसरा, अकबरपुर स्कूल की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दूसरी ओर, 43 किलोग्राम में राजकीय स्कूल सुल्तानपुर की मोनिका ने पहला, अकबरपुर की सलोनी ने दूसरा, राजकीय तेपला की सुखनीत ने तीसरा व 46 किलोग्राम राजकीय स्कूल सुल्तानपुर की इंदू ने पहला, राजकीय स्कूल सौंडा की कुसुम ने दूसरा, अकबरपुर की रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 49 किलोग्राम में नारायणगढ़ की सिमरनमान और सिमरनजीत ने पहला दूसरा, राजकीय स्कूल साहा की काजल ने तीसरा स्थान व 52 किलोग्राम में राजकीय स्कूल सुल्तानपुर की रज्जी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक की 800 मीटर रेस में लवप्रीत ने पहला, अल्का ने दूसरा, रीटा ने तीसरा व 100 मीटर रेस में लवप्रीत ने पहला, जसप्रीत ने दूसरा, साक्षी ने तीसरा व लांग जप एंजल पब्लिक की जसप्रीत कौर ने पहला, राजकीय स्कूल सुल्तानपुर की सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीर...