अम्बाला | बच्छी व कट्टी को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कैंट चर्च रोड के रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर के पास से उसकी एक बच्छी और एक कट्टी गायब हो गई थी। जिसकी शिकायत 3 दिसंबर 2013 को पुलिस में दी थी। कुछ समय पश्चात उसने कट्टी, बच्छी को वीटा कॉलोनी में घास चरते हुए देखा।
वह उन्हें घर ले जा रहा था तभी दूसरे पक्ष न उसे रोका और कहा कि यह तो उनकी कट्टी बच्छी है वह उन्हें नहीं ले जा सकता। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई जाएगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
(फोटो- धूलकोट में खोई भैंस वापस लेने आए दूसरे पक्ष के लोगों से बहस करती महिलाएं।)