(बुधवार से होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए मैदान साफ करते स्वयंसेवक।)
अम्बाला। हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपना मुद्दा संघर्ष समिति व मंथन थिएटर ग्रुप के स्वयंसेवकों ने खेल के मैदान को समतल करने में श्रमदान किया। श्रम सेवकों ने मैदान की सफाई की। जगह-जगह बने गड्ढों को मिट्टी से भरा। इसमें नगर निगम ने भी अपना सहयोग दिया।
निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और मैदान को विधिवत समतल कराया। बुधवार से विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस माैके पर मंथन थिएटर ग्रुप के निदेशक विश्वास चौहान, ओम शर्मा, दिपांशु, चिराग, विशाल, उत्तम, परम, अंकुर, करन, गगन, सैम और सुमित ने विशेष सहयोग दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...