पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Three Injured In Accidents Be Referred To Chandigarh

हादसों में तीन घायल चंडीगढ़ रेफर किए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर. अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जरनैल सिंह सेवा निवृत्त सैनिक निवासी नसड़ौली बाइक से अंटाला गांव में जा रहा था। भडोग गांव के पास वह एक तार में फंसकर गिर गया। जो एक बल्ली के साथ बंधी हुई थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए कैंट के आर्मी अस्पताल लाया गया जहां से उसे गे्रसियन अस्पताल मोहाली रेफर किय है।
वहीं धर्मवीर पुत्र पंजाब सिंह निवासी बड़ागांव बाइक से नारायणगढ़ आ रहा था। पंजलाषा के पास एक जानवर से टकरा गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।बांके अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बांके को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाए जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।