पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vinod Sharma Intimidated To Wife For Vote

घर आकर पत्नी को वोट के लिए विनोद शर्मा ने धमकाया, पुलिस का नाम सुन खिसक गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. चुनाव से पहले हजकां को पंचकूला व कालका में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने समर्थकों सहित हजकां को अलविदा कह दिया। दूसरी ओर, उन्होंने निवर्तमान विधायक और जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की बात भी कही है। आरोप के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर विनोद शर्मा शशि शर्मा के यहां से चले गए।
विनोद शर्मा से सीधी बात
शशि शर्मा ने आपके खिलाफ धमकाने की शिकायत दी है?
- मैं शशि शर्मा को क्यों धमकाऊंगा, धमकी देने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

आपने शर्मा को पार्टी छोड़ने पर धमकाया है?
- शशि शर्मा मेरी पार्टी में नहीं थे, फिर भला मैं उन्हें क्यों धमकाऊंगा। दो दिन पहले वे मेरे घर आए थे और उन्होंने कालका से टिकट मांगा था। लेकिन मैंने उन्हें बता दिया था कि वहां की कैंडिडेट तो मेरी पत्नी शक्ति शर्मा हैं।

वे गलत आरोप क्यों लगाएंगे?
हजकां छोड़ने की खबर सुनकर हम शशि को समझाने गए थे कि वे पार्टी न छोड़ें। इस दौरान हमने कोई धमकी नहीं दी।

वो कह रहे हैं कि आप अपनी पत्नी को जितवाने के लिए दबाव बना रहे हैं?
वो क्रेडिट लेने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। जानबूझकर इश्यू बनाया जा रहा है। मैंने उन पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया।