पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैथल में ‌10 हजार के लालच में चौकीदार ने की थी माली की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | हाबड़ी के कन्या राजकीय उच्च विद्यालय में रात के समय हुई माली की हत्या करने के आरोपी चौकीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चौकीदार ने वारदात को कबूल लिया है। पुलिस को चौकीदार ने 10 हजार रुपए साथ लेकर चौकीदारी करने आए माली के पैसों से सट्टा खेलने के विचार से मौत के घाट उतारना बताया है। हत्या में प्रत्युक्त रॉड की बरामदगी के लिए पुलिस ने न्यायालय से चौकीदार का एक दिन के लिए रिमांड मांगा है।

एसपी कृष्ण मुरारी के मुताबिक चौकीदार सुभाष ने पूछताछ में बताया कि 2 फरवरी को उसने 50 हजार रुपए और माली बलवान ने 10 हजार रुपए निकलवाए थे। उस दिन बलवान ने रात को स्कूल में चौकीदारी करनी थी।

पैसे निकलवाने के बाद वह पैसे घर पर अपने पत्नी को पूरे 50 हजार रुपए दे आया। पूरे पैसे घर देने के बाद उसके पास पैसे नहीं रहे। अब उसके पास सट्टा लगाने के लिए पैसे नहीं थे। पैसे न होने पर उसे इस बात को लेकर काफी परेशानी हो रही थी कि वह सट्टा कैसे खेलेगा।