पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देर रात तक होती रही बूंदाबांदी, मौसम बिगड़ा तो दूसरी सुविधाओं ने भी छोड़ा साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- कैंट जगाधरी रोड रविवार को रात 8 बजे तेज बरसात की वजह से थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा।
अम्बाला. रविवार को सुबह 5:55 से बूंदाबांदी शुरू हुई। जो देर रात तक चलती रही। गरज के साथ छींटे पड़े। शाम 7 बजे तक 15 एमएम बारिश हुई। कैंट के कलरहेड़ी, डिफेंस कॉलाेनी, सिटी में माॅडल टाउन, दुर्गा नगर में सुबह व राय मार्केट में शाम ओले पड़े। रविवार को 3 बजे तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
बाजार- नहीं दिखी रौनक, ज्यादातर दुकानें बंद रही
खराब मौसम होने से रविवार होने के बावजूद बाजारों में रौनक नहीं रही। ज्यादातर दुकानें बंद रही। सड़कों पर पानी और कीचड़ फैला रहा। लोग बाजारों निकलने के बजाय रजाइयों में दुबके रहे। महेश नगर के राजीव अग्रवाल ने बताया कि खराब मौसम ने रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाला है। सुबह से 11 बजे तक बारिश होती रही। बारिश की वजह से रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं खरीद सका। दोपहर बाजार में निकला तो ज्यादातर दुकानें बंद पाई। सोचा शाम को खरीददारी करुंगा तो शाम को भी बारिश शुरू हो गई।
ये इलाके हुए प्रभावित : कैंट के रामनगर, महेशनगर, गोबिंद नगर, बब्याल, बोह जैसे इलाके, सिटी के 70 फीसदी हिस्से में भी बारिश ने खलल डाला। नारायणगढ़, बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर, कालाअम्ब जैसे इलाकों में भी बरसात हुई।
बिजली- 48 घंटे में 3 घंटे भी नहीं मिल सकी बिजली
बारिश और ठंड ने बिजली विभाग के भी हाथ-पांव ठंडे कर दिए। खंभों पर लटके पुराने तार ठंड में सिकुड़ कर बारिश और तेज हवा के झोकों से जगह-जगह से टूट गए। इन्हें ठीक करने की कसरत विभाग के अधिकारी कर्मचारी शनिवार से ही करते रहे। रविवार शाम 7 बजे तक बिजली की सुचारू आपूर्ति शुरू हो गई। सिकलीगर के ज्ञानचंद, अनाजमंडी के प्रमोद महाजन, पंजाबी मोहल्ला के संगीत जैन, पंकज, रामकिसन जैन ने कहा 48 घंटे में 3 घंटे भी पूरी बिजली नहीं मिली। नदी मोहल्ला में खेड़े के पास बिजली की तारें टूटकर जमीन पर गिर पड़ी।
ये इलाके हुए प्रभावित : कैंट के स्टाफ रोड, बीआई बाजार, सिकलीगर, सदर बाजार, मॉल रोड, हाउसिंग बोर्ड, अनाजमंडी, लक्कड़ बाजार, टिंबर मार्केट, पंजाबी , बंगाली मोहल्ला और सिटी के नदी मोहल्ला, नया बांस, कैथ माजरी, जग्गी कॉलोनी में बिजली ने रुलाया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, नहीं बना सके खाना, खरीद कर पीना पड़ा पानी..