पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. पारिवारिक एकता आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान दिलाती है। ऐसे कई परिवार है जिन्होंने संघर्ष किया, लेकिन एकता का दामन नहीं छोड़ा। परिवार के लोगों को प्यार के धागों से बांधा और आज वहीं लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बिंदु बने हुए हैं।
ऐसा ही एक मुंजाल परिवार है। जिसने गरीबी के थपेड़े सहे, मुसीबतों के पहाड़ों का सामना किया और मोमबत्ती की रोशनी में अपनी प्रतिभा की जद्दोजहद की। आज यह परिवार सफलता के परचम लहरा है। शहर में तुलसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सफलता के पीछे परिवार की एकजुटता है। संस्थान की फाउंडर रीटा मुंजाल के बेटे प्रशांत जैन का कहना है कि 1998 में मानव चौक पर किराए की इमारत में 100 बच्चों के साथ तुलसी प्री प्राइमरी विंग की शुरुआत की गई।
उस समय केवल मम्मी ही स्कूल की संचालिका थी। पापा एचबी मुंजाल सरकारी सेवा में कार्यरत होने के कारण अक्सर एक शहर से दूसरे शहर में रहते थे। मां ने अपनी लग्न और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात ख्याति प्राप्त की। सफलता की ऊंचाइया चढ़ते हुए मां ने हिसार रोड पर स्कूल की इमारत बनाई और 2003 में सीबीएसई से मान्यता ली। पढ़ाई पूरी होते ही वह अपनी बहन कीर्ति के साथ, मम्मी के स्कूल का कामकाज देखने लगे। पापा भी नौकरी से रिटायर हो चुके थे। नई इमारत में भी प्रिंसिपल कार्यालय टीन की चादरों में चलाया।
जब भी मम्मी को प्रिंसिपल कार्यालय बढ़िया बनाने के लिए कहते, तो वे इसके बदले में एक क्लास रूम और बनाने की मांग करती। पूरे परिवार की अथाह मेहनत से 2006 में स्कूल, जेबीटी और बीएड कॉलेज में बदल गया। प्रशांत की शादी के बाद उसकी पत्नी मिति मुंजाल ने भी कॉलेज के काम काज में हाथ बटाना शुरू कर दिया। आज कॉलेज में 400 से अधिक छात्राएं है। प्रशांत का कहना है इस सफलता में उनके चाचा वीके शर्मा का भी सराहनीय योगदान है।
किसका क्या काम
रीटा मुंजाल पब्लिक स्कूल की फाउंडर हैं और डायरेक्टर भी। बेटी कीर्ति मुंजाल वाइस प्रिंसिपल हैं।मां बेटी स्कूल का सामान्य और शिक्षण संबंधित सारा कामकाज देखती हैं। जबकि प्रशांत मुंजाल खुद जेबीटी और बीएड कॉलेज के मैनेजर हैं। चाचा वीके शर्मा के साथ कॉलेज की बिल्डिंग और भविष्य की योजनाओं का निर्माण इनके कामकाज में शामिल हैं। प्रशांत की पत्नी मिति मुंजाल कॉलेज का शिक्षण कार्य संभालती है। जबकि चेयरमैन एचबी मुंजाल स्कूल और कॉलेज के कामकाज की मॉनीटरिंग करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.