अम्बाला। अम्बाला की रे-बाइट टेक्नोलॉजी कंपनी ने बिजली की बचत करने के लिए एक डिवाइस बनाया है। इसे बिजली की बचत करने के लिए बनाया गया है। साथ ही यह उपकरण घरों में लाइट के ऊपर होने वाले खर्च को भी नियंत्रित करेगा। इस उपकरण का नाम है डिमर। कंपनी ने इस उपकरण को कैंट के फारुखा खालसा में आयोजित ग्लोबल लैब एक्सपो प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी में देश की बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में 112 स्टालें लगाई गई हैं। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक चलेगी।
डिमर का उपयोग कर आप 100 वॉट की लाइट को 10 वॉट तक कर सकते हैं। मान लीजिए आपको शाम के वक्त घर में 40 वॉट की सीएफएल जलाते हैं और रात काे सोते समय आपको कम रोशनी की आवश्यकता है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने घर की रोशनी को कम या ज्यादा कर सकते हैं। रात के समय घर रोशनी को कम रखने के लिए आपको कम वॉल्टेज के बल्ब लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस उपकरण में आप अपनी आवश्यकता के अनुसार लाइट का वॉल्टेज सैट कर सकते हैं। इससे आपके सिर्फ बटन दबाते ही लाइट की वोल्टेज 100 वॉट से 10 वॉट में कनवर्ट हो जाएगी। अगले 6 महीनों के अंदर यह उपकरण 1 हजार वॉट में भी उपलब्ध रहेगा।
2015 तक बाजार में उपलब्ध होगी तकनीक
कंपनी आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधा मिले इस लिए बाजार में कुछ समय बाद एक और डिवाइस लाने जा रही है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने घर व ऑफिस के पूरे इलेक्ट्रिक सिस्टम को अपने फोन के माध्यम से कंट्रोल कर सकेंगे। यह सिस्टम वाई फाइ पर चलेगा। विदेशी बाजार में यह डिवाइस मौजूद है। विदेशी बाजार में होने के कारण इस डिवाइस का मूल्य 1 लाख तक है। कंपनी इस डिवाइस को भारत के हर तबके तक पहुंचाने के लिए इसको अम्बाला में ही बना रही है। कंपनी इसे लोगों के लिए 40 से 45 हजार तक बाजार में उपलब्ध करवाएंगी।
भास्कर: नॉलेज
यह उपकरण ट्रायस ट्रीमर तकनीक पर काम करता है जिसे कंपनी ने माइक्रो प्रॉसेसर तकनीक पर बनाया है। साफ्टवेयर व हार्डवेयर के जरिए लाइट की इंटेन्सिटी को कम करता है जिससे यह डिमर लाइट की रोशनी तो कम करता ही है, साथ ही बिजली की बचत भी करता है।