चंडीगढ़ | केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लागू किए गए नए भूमि अधिग्रहण कानून का गुरुवार को चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने विरोध किया। इससे पहले यूथ कांग्रेस ने सीएम आवास को घेरने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर 9 में ही रोक दिया। बाद में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग और प्रदेश प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी समेत तीन पदाधिकारियों को सीएम हाउस ले जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलवाया।
युवा नेताओं ने कहा कि सीएम ने उनकी बात पूरी तरह से सुनी और कहा कि संसद के आने वाले सत्र में इस पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान कांग्रेस को भी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इसके बाद राज्यपाल के नाम उन्होंने ज्ञापन सौंपा।