पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहारू में रेहड़ी चालकों और दुकानदारों में ठनी

लोहारू में रेहड़ी चालकों और दुकानदारों में ठनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू। कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कड़ी में राजकीय कन्या स्कूल की दीवार के दोनों ओर जगह को खाली करा लिया है। इसके लिए रेहड़ी वालों को सड़क किनारे आठ से 10 फुट तक का फुटपाथ बनाकर दुकानों के लिए देने की बात कही गई है। इसके लिए बाकायदा नगरपालिका ने खाली कराई गई जगह पर 10 फीट चौड़ाई तक फुटपाथ के लिए काम शुरू कर दिया था। कस्बे के दुकानदारों और आमजन ने इस बारे में एसडीएम के नाम उपतहसीलदार जगपालसिंह गोदारा को एक ज्ञापन देते हुए सोमवार को यह काम रुकवा दिया है।
इस बारे में कस्बे के लोगों का आरोप है कि 10 फुट तक फुटपाथ पर दुकानें लगवाकर नगरपालिका अतिक्रमण को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वहीं इस मामले में सब्जी मंडी के लोगों का कहना है कि छह फुट में उनकी रेहडिय़ां सही तरीके से नहीं लग पाएंगी इसलिए उनकी जगह को बढ़ाया जाए।
इस बारे में कस्बे के दुकानदारों और आमजन से जुड़े कमलकिशोर, जगदीश जायलवाल, जितेन्द्र कुमार, रोबिन सिंह, विजय कुमार, पूर्व पार्षद रामप्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, राकेश सैनी, गोविंद गुप्ता, कपिल, सुकेन्द्र फौगाट, विजय, बबलू, विनय सैनी, मोनू, रामवीर सिंह, रेहड़ी संचालक मुकेश, दलीप, संजय कुमार, रामसिंह, सोमबीर, भादर, रामप्रसाद, सुरेश सैनी आदि ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का जो काम किया है वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी क्षेत्र में कन्या स्कूल के साथ नपा द्वारा 10 फुट चौड़ा फुटपाथ रेहड़ी चालकों को दुकानों के लिए नया बनाकर दिया जा रहा है। यह सरासर गलत है। इससे तो अतिक्रमण हटने की बजाय इस मार्ग पर बढ़ जाएगा। इसलिए इसको दुकानदार किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे। इस बारे में रेहड़ी चालकों ने कहा है कि वे तो छह फुट की चौड़ाई पर सहमत हैं।
मगर कुछ लोगों के कहने पर इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर जगह को बढ़ाया जा रहा है ताकि यहां स्थाई दुकानें लगा दी जाएं। दुकानदारों ने उपतहसीलदार को ज्ञापन देकर बताया कि यदि यहां फुट से चौड़ा फुटपाथ बनाया तो वे इसका विरोध करेंगे। इससे शहर में टकराव की स्थिति पैदा हो जाएगी। तहसीलदार ने इस मामले में उनकी बात को उच्चाधिकारियों के सामने रखने की बात कही है।

प्राचार्या ने रेहड़ियों को हटाने की मांग की
उधररेहड़ियों को कितने जगह में लगवाने का मामला चल रहा था कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या ने एसडीएम को एक पत्र भेजकर स्कूल की दीवारों के साथ रेहड़ी और दुकानें नहीं लगाए जाने की मांग की है। प्राचार्या विजयप्रभा का कहना है कि विद्यालय के मुख्य द्वार तथा साथ में रेहडिय़ां और दुकानें लगने के कारण यहां शोर शराबा होता रहता है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा छात्राओं को स्कूल आने जाने में भी परेशानी होती है। इसलिए स्कूल की दीवारों से रेहड़ियों और सब्जी की दुकानों को हटवाया जाए।

उधर, एसडीएम डाॅ. शालीन ने इस बारे में बताया कि रेहड़ियों को अस्थाई तौर पर टाउन वेंडिंग पॉलिसी के तहत ही जगह दी जा रही है। इसलिए वहां से रोजाना रेहड़ियों को हटाना होगा। उन्होंने कहा कि कस्बे में अतिक्रमण किसी सूरत में नहीं बढ़ने दिया जाएगा। स्कूल के साथ में जगह के बारे में नपा अधिकारियों से बात करके ही फाइनल किया जाएगा।
एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क के साथ छह फुट में रेहड़ी लगवाने की मांग, निर्माण कार्य रुकवाया
(लोहारू में 10 फुट तक बनाए जा रहे फुटपाथ के काम को रुकवाकर छह फुट की दूरी नपवाते दुकानदार तथा काम को बंद कराते लोग।)